मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मजदूर नेताओं ने कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकू से मिलकर की मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा Labour leaders met Congress MLA Sonaram Sinku and discussed the problems of labourers

लेखक: प्रकाशित:
मजदूर नेताओं ने कांग्रेस विधायक सोनाराम सिंकू से मिलकर की मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा Labour leaders met Congress MLA Sonaram Sinku and discussed the problems of labourers



आदित्यपुर: असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोल्हान के एकमात्र कांग्रेस विधायक सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपसचेतक एवं सरायकेला- खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम के प्रभारी सोनाराम सिंकू के गृह आवास जिन्तुगाड़ा जाकर मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर उंनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के सांगठनिक मुद्दे पर उनके साथ चर्चा किया। साथ ही, कोल्हान में पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित मजदूरों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में इंटक जिला अध्यक्ष केपी तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, नगर इंटक अध्यक्ष रमेश बालमुचू , अरूप मिश्रा, अर्जुन प्रामाणिक आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन