मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड आकांक्षी प्रखंड कार्याक्रम में देश मे रहा प्रथम स्थान पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को किया सम्मानित Gamhariya block stood first in the country in the aspiring block programme, Prime Minister Narendra Modi honoured Deputy Commissioner Ravi Shankar Shukla

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया प्रखंड आकांक्षी प्रखंड कार्याक्रम में देश मे रहा प्रथम स्थान पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को किया सम्मानित Gamhariya block stood first in the country in the aspiring block programme, Prime Minister Narendra Modi honoured Deputy Commissioner Ravi Shankar Shukla



सरायकेला : झारखंड प्रदेश के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड सोमवार को इतिहास रच रहा है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में देशभर के 500 प्रखंडों में जिले का गम्हरिया प्रखंड प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने इसके लिए जिले व प्रखंड के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसका श्रेय प्रखंड व जिला स्तर के अधिकारियों की कड़ी मेहनत को दिया है। विदित है कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत विगत 7 जनवरी 2023 को की गई थी जिसका उद्देश्य देश के 500 पिछड़े प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत ढाँचा और सुशासन जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है। गम्हरिया प्रखंड ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कर्मियों और जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा की गुणवत्ता के साथ-साथ समग्र विकास को निरंतर गति देने की प्रतिबद्धता जताई है। गम्हरिया प्रखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए यह पुरस्कार प्राप्त करना गौरवान्वित क्षण है।

गौरतलब है कि उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को इससे पूर्व भी कई सम्मान प्राप्त हो चुका है। वर्ष 2018 में स्वच्छ भारत मिशन के लिए हजारीबाग में उन्हें पूर्वी क्षेत्र का सम्मान मिला था। उसके बाद वर्ष 2019 में मुम्बई में फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा उन्हें चैंपियन ऑफ चेंज और वर्ल्ड टॉयलेट डे पर सम्मानित किया गया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन