मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड मजदूर यूनियन एक मई को आयोजित करेगा मजदूर एकता विशाल महारैली Jharkhand Mazdoor Union will organize Mazdoor Ekta Maha Rally on May 1

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड मजदूर यूनियन एक मई को आयोजित करेगा मजदूर एकता विशाल महारैली Jharkhand Mazdoor Union will organize Mazdoor Ekta Maha Rally on May 1



गम्हरिया : झारखण्ड मजदूर यूनियन की जिला समिति की ओर से आगामी 01 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूर एकता विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। आरआईटी थाना क्षेत्र के मिरूडीह स्थित सिद्धों कान्हो की प्रतिमा स्थल से महारैली आरम्भ होगी जो आरआईटी मोड़ से आदित्यपुर- कांड्रा मुख्य मार्ग होते हुए पूरे औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गम्हरिया थाना मोड़़ से सटे उपरबेड़ा मैदान मे स्थित मजदूर नेता स्व0 रतिलाल महतो के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर संम्पन्न होगा। वहाँ प्रसिद्ध मजदूर नेता स्व0 रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील गोराई ने गम्हरिया में एक प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छुट्टी की घोषणा के बावजूद कुछ कंपनियों द्वारा जबरन कार्य कराए जाते हैं। इस वर्ष वैसे कम्पनी प्रबंधन से निवेदन है कि उस दिन छुट्टी की घोषणा के साथ वेतन भुगतान भी करें। कहा कि सूचना मिलने पर वैसी कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मजदुर एकता विशाल महारैली में पूरे जिले से 500 से अधिक मजदुर भाग लेगें। इसमें आदित्यपुर व गम्हरिया क्षेत्र से अधिक से अधिक मजदुरों को रैली मे विशेष आमत्रिंत किया गया है। इस अवसर पर जिला महासचिव सनत सिह सरदार, सूरज लोहार, कृष्णा महतो, गणेश टुडु, सुनील हेम्बम, समीर टुडु उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन