मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के दलभंगा ओपी पुलिस से तश्करी के लिए ले जाए जा रहे 70 जोड़ी बैलों को किया जब्त 70 pairs of bulls being taken for smuggling were confiscated from Dalbhanga OP police of the district

लेखक: प्रकाशित:
जिले के दलभंगा ओपी पुलिस से तश्करी के लिए ले जाए जा रहे 70 जोड़ी बैलों को किया जब्त 70 pairs of bulls being taken for smuggling were confiscated from Dalbhanga OP police of the district
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के दलभंगा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।। एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 70 जोड़ी बैलों को बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशु तस्कर जंगली क्षेत्र का सहारा लेकर लगातार पश्चिमी सिंहभूम जिला से होते हुए बंगाल की ओर अक्सर मवेशी लेकर आते-जाते हैं। इसकी शिकायत लगातार पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया। उंक्त टीम ने इन बैलों को तरम्बा के जंगलों से जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इन्हें सियाडीह-तरम्बा क्षेत्र से बरामद किया गया है। इस रास्ते इन बैलों को राडग़ांव होते हुए बंगाल में प्रवेश कराया जाता है। विदित है कि बीते वर्ष कुचाई थाना पुलिस ने करीब 40 जोड़ी बैलों को इन्ही इलाकों से जब्त किया था। अब एकबार फिर से इतने बड़े पैमाने पर मवेशियों की बरामद की गई। इससे साफ हो जाता है कि पशु तस्कर इन इलाकों में सक्रिय हैं जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका भी संदिग्ध है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन