मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

संविधान बचाओ अभियान की सफलता को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित District Congress meeting held regarding the success of Save Constitution campaign

लेखक: प्रकाशित:
संविधान बचाओ अभियान की सफलता को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित District Congress meeting held regarding the success of Save Constitution campaign
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां ज़िला कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान बचाओ अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु स्वर्णरेखा गेस्ट हाऊस आदित्यपुर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार पांडेय की किया। इस बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड पर्यवेक्षक शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से जिला पर्यवेक्षक रामाश्रय प्रसाद जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार द्वारा आगामी 40 दिनों तक अपने अपने प्रखंड क्षेत्र में संविधान बचाओ अभियान यात्रा के आयोजन के साथ साथ स्थानीय मुद्दों पर सतत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिला पर्यवेक्षक सह कार्यक्रम नोडल प्रभारी रामाश्रय प्रसाद एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने उपस्थित प्रखंड पर्यवेक्षकों को प्रखणड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रखंड क्षेत्र में उपस्थित रहकर निगरानी समन्वय एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों को स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में सभी प्रखंड में पंचायत स्तर, बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सह संविधान बचाओ अभियान चलाया जाना है। जो भी प्रखंड कार्यक्रम में पिछड़ेगा उस प्रखंड अध्यक्ष को समुचित जबाब देना होगा। जिला कांग्रेस जबाब से संतुष्ट नहीं होगी तो प्रखंड अध्यक्षो पर कार्रवाही की जाएगी। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्षों को अधिकाधिक सांगठनिक स्तर शशक्त बनाने हेतु प्रायसरत है।आप सभी को आगे बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। बैठक में नगर अध्यक्ष राहुल यादव, कपाली अध्यक्ष शनूर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, बिपत तारिणी महतो, कोंडो कुम्हार, फागू सिंह मुंडा, अखिलेश तिवारी, प्रखंड पर्यवेक्षक प्रदेश सचिव सुरेशधारी, छोटराय किस्कु, जमील अशरफ, बबन, खिरोद सरदार, रवींद्र मंडल, डोमन महतो, कैलाश महतो, तसलीमा मल्लिक, राकेश साहू, कुणाल राय, संदीप गोप आदि उपस्थित थे। बैठक के अंत में उपस्थित कांग्रेस जनों ने पहलगाम के आतंकवादी हमले में शहीद लोगो के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी दिए जाने की माँग की।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन