मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डॉ0 दिग्विजय ने आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी को पौधा भेंट कर किया स्वागत Dr. Digvijay welcomed the new police station in-charge of Adityapur by presenting a plant

लेखक: प्रकाशित:
डॉ0 दिग्विजय ने आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी को पौधा भेंट कर किया स्वागत Dr. Digvijay welcomed the new police station in-charge of Adityapur by presenting a plant
गम्हरिया : संत कबीर सेवा संस्थान एवं संस्कारोदय आवासीय स्कूल के निदेशक डॉ0 दिग्विजय भारत तथा शिक्षक अमित कुमार द्वारा गुरुवार को आदित्यपुर के नवनियुक्त थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की को 'एक पेड़ आपके नाम' अभियान के तहत पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सतवाहिनी व जुलुमटांड़ क्षेत्र में आम नागरिकों को हो रही समस्याओं नशाखोरी, चोरी, वाहनों में आग लगाने व आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि आदि से अवगत कराते हुए विशेषकर रात्रि के समय पुलिस गश्ती बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने, नशे और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और थाना स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन