मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा में अपराधियों ने एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को मारी गोली, गम्भीर हालत में टीएमएच में भर्ती Criminals shot SB Traders owner Sanjay Burman in Kandra, admitted to TMH in critical condition

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा में अपराधियों ने एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को मारी गोली, गम्भीर हालत में टीएमएच में भर्ती Criminals shot SB Traders owner Sanjay Burman in Kandra, admitted to TMH in critical condition
गम्हरिया : जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- डुमरा मुख्य मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा गम्भीर रूप से घायल संजय को उठाकर कांड्रा थाना पहुंचाया। पुलिस उन्हें लेकर इलाज के लिए टीएमएच ले गई है जहां उसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि संजय को दो गोलियां लगी है। एक पैर में और एक जांघ में गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कांड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उसके बाद ही कुछ बताना संभव है।

कांड्रा में दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि कांड्रा में पिछले दिनों भी दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उसमें से एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है जबकि अन्य अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन