मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्रशासन ने गम्हरिया स्थित गोपाल ऑयल मिल को कब्जामुक्त कराया Administration freed Gopal Oil Mill located in Gamharia from occupation

लेखक: प्रकाशित:
प्रशासन ने गम्हरिया स्थित गोपाल ऑयल मिल को कब्जामुक्त कराया Administration freed Gopal Oil Mill located in Gamharia from occupation
गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित बन्द पड़े गोपाल आयल मिल में गुरुवार को विद्या महतो समेत तीस-पैंतीस महिलाओं द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर लिया गया। कंपनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड द्वारा इसकी जानकारी मालिक मनीष गोयल को दिए जाने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत गम्हरिया पुलिस तथा अंचल अधिकारी को दी। उसके बाद शुक्रवार की दोपहर गम्हरिया पुलिस एवं अंचल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त मिल को अवैध कब्जा से मुक्त कराया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं द्वारा इसका विरोध किए जाने के पश्चात पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि यह मिल वर्षों से बंद पड़ा था। इसका फायदा उठाकर कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर उंक्त मिल पर कब्जा जमाने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस एवं प्रशासन की सक्रियता से उसे कब्जामुक्त करा लिया गया। इस बावत ऑयल मिल के मालिक मनोज एवं मनीष गोयल ने बताया कि बीते गुरुवार को कुछ महिलाओं ने कंपनी में मौजूद सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर जबरन कब्जा जमा लिया था। सूचना पाकर इसकी शिकायत उन्होंने गम्हरिया पुलिस एवं अंचल कार्यालय में की थी। तत्पश्चात, पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके पीछे किन लोगों का हाथ है, पुलिस इसका पता करने में जुट गई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन