मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मईया सम्मान योजना की राशि पाने से बंचित महिलाएं पहुंची सीओ के पास, समाधान की मांग की Women deprived of Maiya Samman Yojana amount reached CO and demanded solution

लेखक: प्रकाशित:
मईया सम्मान योजना की राशि पाने से बंचित महिलाएं पहुंची सीओ के पास, समाधान की मांग की Women deprived of Maiya Samman Yojana amount reached CO and demanded solution

गम्हरिया : मईया सम्मान योजना के किश्त की राशि पाने से बंचित महिलाओं ने गम्हरिया अंचल अधिकारी के समक्ष हंगामा करते हुए इस बावत शिकायत की। इस दौरान महिलाओं ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए किश्त की राशि नहीं मिलने तथा नए आवेदकों को अबतक एक भी किश्त नहीं पाने के बावत जानकारी ली। इस दौरान अंचल अधिकारी ने सभी को समझा बुझाकर आश्वासन देते हुए घर जाने को कहा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पोर्टल अभी बंद है जिस कारण कुछ भी जानकारी दे पाना सम्भव नहीं है। पोर्टल बन्द होने के कारण उसमें किसी तरह का सुधार भी अभी नही किया जा सकता है। उन्होंने पोर्टल खुलते ही जांच करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने इस योजना का लाभ पाने से बंचित महिलाओं को अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड जमा करने को कहा ताकि पोर्टल खुलते ही उसकी जांच की जा सके।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन