मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का आदित्यपुर पुलिस ने किया खुलासा, करीब आधा दर्जन महिला व पुरुष गिरफ्तार Adityapur police exposed the prostitution going on under the guise of a beauty parlor, about half a dozen women and men arrested

लेखक: प्रकाशित:
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का आदित्यपुर पुलिस ने किया खुलासा, करीब आधा दर्जन महिला व पुरुष गिरफ्तार Adityapur police exposed the prostitution going on under the guise of a beauty parlor, about half a dozen women and men arrested

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत शेरे पंजाब चौक के समीप आईसीआईसीआई बैंक बिल्डिंग में खूबसूरत यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा के नाम से संचालित ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। तत्पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उस स्पा सेंटर से आधा दर्जन महिला एवं पुरुष को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान के साथ खाली शराब की बोतल भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि काफी समय से यहां ब्यूटी पार्लर के आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां बाहर से लड़कियों को लाकर उससे अनैतिक कार्य कराया जाता था। पुलिस के इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


इस बावत आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला द्वारा इसकी शिकायत मिली थी। उसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन