मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

करेंट लगने से दो गायों की मौत, दो लाख मुआवजे की मांग Two cows died due to electric shock, demand for two lakh compensation

लेखक: प्रकाशित:
करेंट लगने से दो गायों की मौत, दो लाख मुआवजे की मांग Two cows died due to electric shock, demand for two lakh compensation

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में करेंट लगने से दो गायों की मौत हो गई। घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव की बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे की बताई गई है। पीड़ित पशुपालक मुद्रिका यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो लाख मुआवजे की मांग की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि 11 हजार का ट्रांसफार्मर पर लगे जम्फर ब्लास्ट हो जाने से ट्रांसफार्मर के पोल में करंट प्रवाहित हो गई जिसकी चपेट में आकर दो गायों की मौके पर ही  मौत गई। इस बाबत पीड़ित मुद्रिका यादव ने बताया कि यहां पर ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध किए जाने के बावजूद विभागीय संवेदक द्वारा उंक्त स्थल पर ट्रांसफारमर बैठा कर उसे चालू कर दिया गया जिस कारण उसकी दो गायों की मौत हुई। उन्होंने विद्युत विभाग से इसका मुआवजा देने और दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन