मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में तीन युवक घायल Three youths injured in a head on collision between two bikes

लेखक: प्रकाशित:
दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में तीन युवक घायल Three youths injured in a head on collision between two bikes

कांड्रा : कांड्रा-चौका मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत रायपुर गांव के समीप मंगलवार की देर रात दो बाइक सवारों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों में चांडिल के रसुनिया निवासी बुद्धेश्वर हेम्ब्रम, पितकी निवासी राजेश सिंह और ईचागढ के काठगोडा निवासी विनोद महतो शामिल हैं। इस घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और सभी घायलों को सड़क से किनारे कर इसकी सूचना कांड्रा थाना और एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना में घायल दो युवको की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जबकि एक युवक आंशिक रूप से घायल है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन