मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झाड़ फूंक के नाम पर आदिवासी महिला की कर दी पिटाई, थाना में शिकायत दर्ज Tribal woman beaten up in the name of exorcism, complaint lodged in police station

लेखक: प्रकाशित:
झाड़ फूंक के नाम पर आदिवासी महिला की कर दी पिटाई, थाना में शिकायत दर्ज Tribal woman beaten up in the name of exorcism, complaint lodged in police station

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के जयकान पंचायत अंतर्गत नूनाडीह टोला डुंगरीडीह के बिशु मुर्मू नामक व्यक्ति द्वारा झाड़ फूंक के नाम पर एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।। इस बावत पीड़िता द्वारा उंक्त व्यक्ति के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बावत बताया गया है कि बीते 24 फरवरी को महिला कुछ दिनों से बीमार थी। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि बिशू मुर्मू बीमारी का इलाज करता है। महिला के परिजनों द्वारा जब उसे विशु के पास ले जाया गया तो उसने झाड़- फूंक के नाम पर महिला को बाल खोलकर घर में बनाए गए पूजा स्थल पर माथा टेकने को कहा। बताया गया है कि जैसे ही महिला माथा टेकने के लिए झुकी, विशु मुर्मू  महिला का बाल पकड़कर उसपर लात, घूंसे और लाठी से प्रहार करने लगा। इतना ही नहीं मानवता को शर्मसार करते हुए मुर्मू ने उक्त महिला के गुप्तांगों पर भी हमला किया जिसे वह महिला बुरी तरह घायल हो गई और बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा घायल महिला को चार दिनों तक स्थास्नीय निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले को लेकर आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, इस मामले में झामुमो नेता भोमरा माझी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुके इस तरह के अंधविश्वास फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन