मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया स्थित श्रीवास्तव भवन का छज्जा टूटकर गिरने से मची अफरा तफरी, कोई हताहत नहीं There was chaos due to the collapse of the balcony of Shrivastava Bhawan located in Gamharia, no one was injured

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया स्थित श्रीवास्तव भवन का छज्जा टूटकर गिरने से मची अफरा तफरी, कोई हताहत नहीं There was chaos due to the collapse of the balcony of Shrivastava Bhawan located in Gamharia, no one was injured

गम्हरिया : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग के समीप स्थित श्रीवास्तव भवन का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। विदित है कि टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड के किनारे स्थित उक्त भवन का छज्जा काफी समय से जर्जर हालत में था। किन्तु,  इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे अचानक उंक्त भवन का छज्जा भरभरा कर गिर गया जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। गौरतलब है कि जिस जगह पर यह भवन स्थित है वह काफी व्यस्त क्षेत्र है। भवन के आसपास बैंक व कई दुकानें स्थापित रहने से  अक्सर वहां लोगों की भीड़ लगी रहती है और उंक्त मार्ग पर लोगों की आवाजाही लगातार जारी रहती है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त भवन के आसपास लोगों की आवाजाही कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। विदित है कि यह पाँच तल्ला बिल्डिंग आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव का है जिसमें आवासीय भवन भी है और सैकड़ों दुकानें अवस्थित है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन