मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी व एसपी ने टाटा-कांड्रा मार्ग पर 09 स्थानों पर लगाए गए ट्रैफिक लाइट सिग्नल का किया उदघाटन DC and SP inaugurated the traffic light signals installed at 09 places on Tata-Kandra road

लेखक: प्रकाशित:
डीसी व एसपी ने टाटा-कांड्रा मार्ग पर 09 स्थानों पर लगाए गए ट्रैफिक लाइट सिग्नल का किया उदघाटन DC and SP inaugurated the traffic light signals installed at 09 places on Tata-Kandra road

गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जेडएफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगाया गया है। इस दौरान कांड्रा टॉल रोड से आदित्यपुर तक कुल 9 जगहों पर ट्रैफिक लाइट सिगनल लगाया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गम्हरिया थाना परिसर में रिमोट दबाकर किया। इससे पूर्व कंपनी के अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक लाइट सिग्नल जिला प्रशासन को सुपुर्द किया गया। इस मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि टाटा कांड्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन के प्रयास से ट्रैफिक लाइट सिग्नल स्थापित किया गया है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, रोड सेफ्टी का निर्देश एवं गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सिविल सोसायटी के आदित्यपुर, ग़म्हरिया के सदस्यों के साथ भी वार्ता हुई है। उनसे फीडबैग लेकर नियमों को बेहतर बनाया जा रहा है। उनका जो फीडबैग मिला है, उसपर भी जिला प्रशासन की ओर से अमल किया जाएगा। डीसी ने कहा कि किस प्रकार ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके इस पर विचार किया जा रहा है। एसपी मुकेश लूणायत ने कहा कि सीएसआर के तहत ग़म्हरिया से आदित्यपुर तक कुल 9 स्थानों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल का विधिवत उदघाटन किया गया है। इससे अब दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी। उन्होंने जिलेवासियों से ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने सीएसआर मद से ट्रैफिक लाइट अधिष्ठापित करने वाली औद्योगिक क्षेत्र की जेड एफ कमर्शियल कंपनी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  मुख्यालय डीएसपी, परिवहन पदाधिकारी, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, ट्राफिक थाना प्रभारी, कम्पनी के अधिकारी दिलीप कुमार दास, राघव तिवारी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन