मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के राजनगर थाना पुलिस ने फर्जी लूटकांड का किया पर्दाफाश, पांच शातिर जालसाज गिरफ्तार Rajnagar police station of the district exposed a fake robbery case, five cunning fraudsters arrested

लेखक: प्रकाशित:
जिले के राजनगर थाना पुलिस ने फर्जी लूटकांड का किया पर्दाफाश, पांच शातिर जालसाज गिरफ्तार Rajnagar police station of the district exposed a fake robbery case, five cunning fraudsters arrested

सरायकेला : जिले के राजनगर थाना पुलिस ने फर्जी लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट भी शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों में निवारण प्रधान, वासुदेव महतो, सुदीप भगत, अरुण पुराण और विवेकानंद पातर आदि शामिल हैं। इस सम्बंध में बुधवार को प्रेस वार्ता कर जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि बीते वर्ष सितंबर महीने से राजनगर थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंटों के साथ लूट की घटनाएं हो रही थीं। हर 15-15 दिनों के अंतराल पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही थी, जिससे पुलिस को शक हुआ। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। उंक्त टीम द्वारा जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लूटकांड का खुलासा किया गया जिसमें बताया गया कि लूट की घटनाएं पूरी तरह फर्जी थीं और इसमें कंपनी के ही कलेक्शन एजेंट शामिल थे। एसपी ने बताया कि कलेक्शन एजेंट ही अपराधियों को किराए पर हायर करते थे और उन्हें लोकेशन मुहैया कराते थे। फिर ये एजेंट खुद को लूट का शिकार बताकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करा देते थे। किराए के अपराधियों को प्रत्येक घटना के लिए 10-10 हजार रुपए दिए जाते थे, जबकि लूटे गए पैसों को आपस में बांट लिया जाता था। कलेक्शन एजेंटों की मिलीभगत के कारण इस कांड का उद्भेदन नहीं हो पा रहा था। किन्तु, एसआईटी की सटीक जांच और रणनीति से इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से बायोमेट्रिक डिवाइस, हाउसिंग सर्वेक्षण वितरण के फॉर्म, भारत फाइनेंस कंपनी की कलेक्शन शीट, जला हुआ टैब, चाकू, दो मोटरसाइकिल, बायोमेट्रिक बैग, दो टैब और 7600 रुपए नगद बरामद किया है। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने एसआईटी की पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन