मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग प्रचारक संघ ने कई स्थानों पर मनाया दधीचि दिवस Anand Marg Pracharak Sangh celebrated Dadhichi Day at many places

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग प्रचारक संघ ने कई स्थानों पर मनाया दधीचि दिवस Anand Marg Pracharak Sangh celebrated Dadhichi Day at many places

गम्हरिया : आनन्दमार्ग प्रचारक संघ, सरायकेला-खरसावां की ओर से कांड्रा, गम्हरिया समेत जिले के कई जगहों पर दधीचि दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अनुयायियों द्वारा 12 घन्टे का उपवास रखकर पांच दधीचियों को श्रद्धांजलि दी गई और बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन के साथ ईश्वर प्रणिधान किया गया। विदित है कि आज के दिन सम्पूर्ण विश्व में आनंदमार्गी दिनभर उपवास रखकर शाम को अपना उपवास तोड़ते हैं। बताया गया है कि आज ही के दिन 5 मार्च'1967 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आनंद नगर में आचार्य सच्चिदानन्द अवधुत, आचार्य अभेदानन्द अवधुत, प्रभाष कुमार, भरत कुमार और अवध कुमार इन पांच निहत्थे आनंदमार्गियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इन पांच दधीचियो का बलिदान समाज के लिए स्मरणीय रहेगा। इस मौके पर काफी संख्या में आनंदमार्ग के अनुयायी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन