मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जाहेरथान को लेकर उत्पन्न विवाद सुलझाने के लिए गम्हरिया थाना में आयोजित बैठक रही बेनतीजा, अब गांव में ही होगा फैसला The meeting held at Gamhariya police station to resolve the dispute arising regarding Jaherthan remained inconclusive, now the decision

लेखक: प्रकाशित:
जाहेरथान को लेकर उत्पन्न विवाद सुलझाने के लिए गम्हरिया थाना में आयोजित बैठक रही बेनतीजा, अब गांव में ही होगा फैसला The meeting held at Gamhariya police station to resolve the dispute arising regarding Jaherthan remained inconclusive, now the decision

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के जामजोड़ा स्थित कुलूडीह गांव में जाहेरथान को लेकर दो पक्षों के बीच  उत्पन्न विवाद को लेकर गम्हरिया थाना में त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी कुणाल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचल अधिकारी अरविंद कुमार वेदिया भी मौजूद रहे। बैठक में दोनों पक्षों के बीच जाहेरथान में होने वाले पूजा कार्यक्रम को लेकर उत्पन्न विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। बताया गया है कि यह मामला पूर्व से ही चला आ रहा है जिसे लेकर सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी को इस मामले के निपटारे के लिए सूचित किया गया था। उंक्त सूचना के आलोक में दोनों पक्षों के साथ वार्ता निर्धारित की गई थी। इस बैठक प्रमुख पक्षकार नाइक बाबा, ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीण भी शामिल हुए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से उत्पन्न विवाद के कारणों और आपत्ति की जानकारी ली गई। बैठक के दौरान भी कई मामलों पर दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद होता रहा। काफी समझाए बुझाए जाने के बावजूद वार्ता विफल रहा। तत्पश्चात,  पूरे मामले को लेकर गांव के मध्य ही बैठकर फैसला किए जाने का निर्णय लिया गया। इस बावत जिला प्रशासन को भी जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन