मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खेरवाल सावंता जाहेरगाड़ समिति द्वारा आयोजित बाहा पर्व में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री Chief Minister will participate in the Baha Parv organized by Kherwal Sawanta Jahergarh Committee

लेखक: प्रकाशित:
खेरवाल सावंता जाहेरगाड़ समिति द्वारा आयोजित बाहा पर्व में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री Chief Minister will participate in the Baha Parv organized by Kherwal Sawanta Jahergarh Committee

गम्हरिया : खेरवाल सावंता जाहेरगाड़ समिति सारना उमूल में आगामी 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले बाहा पर्व को लेकर सदस्यों की हुई बैठक में अंतिम तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भोमरा मांझी ने बताया कि उंक्त कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन तथा चाईबासा की सांसद जोबा माझी मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने उपस्थित सभी देश परगना, माझी बाबा एवं अन्य सदस्यों को बताया कि इस कार्यक्रम के लिए उपरोक्त अतिथियों द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी  गई है। उन्होंने बताया है कि यह कार्यक्रम इस बार काफी भव्य व पारंपरिक रीति रिवाज की मान्यता को पूर्ण करते हुए मनाया जाएगा जिसमे सभी माझी बाबा, देश परगना आदि नही शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर होने वाली भीड़ के मद्देनजर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन