मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समारोह आयोजित कर गम्हरिया रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्यारेलाल साहू को सहकर्मियों ने दी विदाई Colleagues bid farewell to retired Gamharia Railway employee Pyarelal Sahu by organizing a ceremony

लेखक: प्रकाशित:
समारोह आयोजित कर गम्हरिया रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्यारेलाल साहू को सहकर्मियों ने दी विदाई Colleagues bid farewell to retired Gamharia Railway employee Pyarelal Sahu by organizing a ceremony

गम्हरिया : रेलवे अभियंत्रण विभाग गम्हरिया में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी प्यारेलाल साहू को अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीडब्ल्यूआई एसबी प्रसाद ने कहा कि प्यारेलाल विभाग के एक कर्मठ, ईमानदार एवं लगनशील कर्मचारी थे। विगत 12 वर्षों तक वे यहां पदस्थापित रहे। इस दौरान उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल व सुखी जीवन के साथ दीर्घायु होने की कामना की। समारोह को कई कर्मचारियों ने संबोधित किया व उनके कार्यकाल को यादगार बताया। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों व सहकर्मियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ पहना कर व उपहार प्रदान कर विदाई दी गई। इस मौके पर पीके मिश्रा, एचके शर्मा, मनोज कुमार, निरंजन सरदार, सुरेश कुमार, अनिल, परमानंद, अरुण, सचिन्द्र, राजेश, मनीष, राजन, गंगाधर प्रधान, रमेश सिंह समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन