मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कलशस्थापन के साथ बासंती नवरात्र, कांड्रा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा Basanti Navratri with Kalasthapana, a grand Kalash Yatra was taken out in Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कलशस्थापन के साथ बासंती नवरात्र, कांड्रा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा Basanti Navratri with Kalasthapana, a grand Kalash Yatra was taken out in Kandra

कांड्रा : बासंती नवरात्र और रामनवमी के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में माता की आराधना शुरू हो गई है। बसंत नवरात्र के अवसर पर श्री श्री रामनवमी अखाड़ा युवक समिति कांड्रा बस्ती की ओर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमे पांच सौ से अधिक महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान स्वर्णरेखा नदी से श्रद्धालू कलश में जल भरकर मंदिर तक जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए मन्दिर प्रांगण पहुंचे। वहां पवित्र मंत्रोचारण के साथ कलश स्थापित कर पूजन किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आगामी नौ दिनों तक यहां भक्ति भाव से मां की आराधना की जाएगी। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बताया कि नवमी पूजन के बाद दशमी को माता की प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। दशमी के दिन शाम में विशाल अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन