मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारत सरकार के खेलो इंडिया खेलो अभियान को गति देने के लिए यूसिल ने पांच उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में बांटे 250 बैडमिंटन रैकेट To give impetus to the Khelo India Khelo campaign of the Government of India, USIL distributed 250 badminton rackets to five upgraded high schools

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : भारत सरकार के खेलो इंडिया खेलो अभियान को गति देने के लिए यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर स्टेलिन हेंब्रम की अगुवाई में क्षेत्र के  पांच उत्क्रमित उच्च विद्यालय के  250  बच्चों के बीच बैडमिंटन रैकेट का किया वितरण गया। इस बाबत राजदोहा उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपमा कुमारी ने बताया कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। यहां के बच्चे  खेलकूद में सक्रिय है। उन्होंने यूसिल की इस पहल की सराहना की है। कम्पनी के डिप्टी मैनेजर एसआर हेंब्रम ने कहा कि कंपनी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के पांच उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुखड़ाडीह, सिद्धू-कान्हु  मेमोरियम हाई स्कूल कैडो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजदोहा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजुडी और उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकरदा  को 50-50 बैडमिंटन रैकेट का वितरण किया गया है। सभी स्कूलों को मिलाकर कुल 250 बैडमिंटन रैकेट बांटे गए है। इस मौके पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी डीएन सिंह, बाल कृष्ण मिश्रा, गाजिया हांसदा आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन