मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल कर्मियों को जून महीने से मिलेगी ब्रांडेड दवाईयां, दो साल में 16 करोड़ की दवा के टेंडर पर लगी मुहर USIL employees will get branded medicines from June, tender for medicines worth Rs 16 crore approved in two years

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल कर्मियों को जून महीने से मिलेगी ब्रांडेड दवाईयां, दो साल में 16 करोड़ की दवा के टेंडर पर लगी मुहर USIL employees will get branded medicines from June, tender for medicines worth Rs 16 crore approved in two years

●चार नए डॉक्टरों की कंपनी करेगी नियुक्ति- डॉ0 एमके रजक
जादूगोड़ा : यूसिल अस्पताल में मरीजों को बीते एक वर्षों से जेनरिक दवा की आपूर्ति समेत चिकित्सकों की कमी को लेकर कंपनी अस्पताल  की गिरती साख को वापस लाने के लिए यूसिल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एमके रजक प्रयासरत हैं। उसमे काफी हद तक  उन्हें सफलता भी मिली है। कंपनी अस्पताल में नए बदलाव के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि   अब यूसिल कर्मियों को आगामी जून महीने से ब्रांडेड दवाईयां मिलने लगेगी। इसको लेकर आगामी दो  सालों के लिए 16 करोड़ की ब्रांडेड दवा की टेंडर पर यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक डॉ0 संतोष कुमार सत्पथी की मुहर लग गई है। परमाणु ऊर्जा बोर्ड मुंबई से मंजूरी के बाद इसे लागू कर दी जाएगी। इससे पूर्व 5 करोड़ में जेनरिक दवा की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों ने चार नए डॉक्टर्स भी यूसिल को मिलेगे। यूसिल की जादूगोड़ा अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन, आधुनिक ईसीजी व कान की मशीन उपलब्ध कराई गई है ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन