मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आशियाना मोड़ के समीप आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से संचालित स्क्रैप टाल पर सीओ ने की छापेमारी, 24 घन्टे में कागजात उपलब्ध कराने का दिया निर्देश CO raided the scrap yard operating illegally on the land of Housing Board near Ashiana turn, directed to provide documents within 24 hours

लेखक: प्रकाशित:

सरायकेला:  गुरुवार को गम्हरिया सीओ कुमार अरविंद बेदिया द्वारा आदित्यपुर स्थित आशियाना मोड़ के समीप आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से संचालित स्क्रैप टाल में छापेमारी की गई। इस दौरान उस टाल से कई संदिग्ध सामानों के साथ टाटा स्टील से निकलने वाला स्लैग, घरों के दरवाजों के टूटे हुए ताले, समरसेबुल पंप, लोहे के कई सामान, आभूषण एवं अन्य चीजें पाई गई। इस दौरान वहां मौजूद स्क्रैप टाल के गार्ड से संचालक के बावत पूछने पर संचालक मौजूद नहीं होने की बात कही गई। अंचल अधिकारी द्वारा फोन पर बात करने के बाद संचालक रोशन द्वारा कोई सीधा जवाब नहीं दिया गया। इस बावत सीओ ने बताया कि इस स्क्रैप टाल में बड़े- बड़े हाइलोजन लाइटें लगीं हैं। चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे हैं। वजन करने के लिए बड़ा सा तराजू है। लेकिन पूछे जाने पर बिजली विभाग, नापतौल विभाग के कागजातों का सीधा- सीधा जवाब नहीं मिला है। उन्होंने संचालक को 24 घंटे के भीतर सभी कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कागजात उपलब्ध नहीं कराए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सीलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन