मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर-गम्हरिया रेलखंड पर मालगाड़ी से कटकर युवक ने की आत्महत्या Youth commits suicide by being hit by goods train on Adityapur-Gamharia railway section

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर-गम्हरिया रेलखंड पर मालगाड़ी से कटकर युवक ने की आत्महत्या Youth commits suicide by being hit by goods train on Adityapur-Gamharia railway section

गम्हरिया : आदित्यपुर- गम्हरिया अप लाइन के पोल संख्या 258/19- 21 के समीप एक मालगाड़ी से कटकर सतवाहिनी निवासी करीब 32 वर्षीय श्रीकांत माझी नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेल लाइन के समीप ही पहले से खड़ा था। इसी दौरान हावड़ा-मुम्बई रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी गुजरते देख युवक अचानक उसके आगे कूद गया जिससे उसका शरीर कटकर दो टुकड़ों में बंट गया। घटना की सूचना पर वहां पहुंची रेल पुलिस और आरआईटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब मे पाए गए आधार कार्ड पर उसकी पहचान की गई। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन