मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने की पूजा अर्चना Former Chief Minister Champai Soren participated in Akhand Harinam Sankirtan and offered prayers

लेखक: प्रकाशित:
अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने की पूजा अर्चना Former Chief Minister Champai Soren participated in Akhand Harinam Sankirtan and offered prayers

गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया के माझपाड़ा स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित 24 प्रहर व्यापी अखंड संकीर्तन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख, शांति व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही, इसके श्रवण मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। इस अखंड हरिकीर्तन में बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य जगहों से कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। इसके आयोजन में मंदिर समिति के सभी सदस्यों व स्थानीय बस्तीवासियों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन