मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एचसीवीएम कांड्रा में वार्षिकोत्सव पर विभिन्न खेलों के अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत Top participants of various sports were awarded at the annual function in HCVM Kandra

लेखक: प्रकाशित:
एचसीवीएम कांड्रा में वार्षिकोत्सव पर विभिन्न खेलों के अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत Top participants of various sports were awarded at the annual function in HCVM Kandra

गम्हरिया : कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान विधि विधान से सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन भी किया गया। तत्पश्चात, बीते पांच दिनों से बच्चों के बीच सम्पन्न हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में वरीय शिक्षक जेएन मिश्रा, उच्च विद्यालय के प्राचार्य जेडी महतो आदि उपस्थित थे जिनके द्वारा बच्चो को  पुरस्कृत किया गया। इसके आयोजन में सहायक शिक्षक रंजीत श्रीवास्तव, कुमारी तुलसी, कुमारी संजू, मध्य विद्यालय के प्राचार्य  विनोद वार्ष्णेय आदि का योगदान रहा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक डी0 साव, केसी महतो, पीएल महतो, करमू मंडल, सुकू सरदार, मधुसूदन महतो समेत सभी बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन