मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शंकरपुर गाँव मे घर में आग लगने से सभी सामान जलकर खाक All the belongings were burnt to ashes due to fire in the house in Shankarpur village

लेखक: प्रकाशित:
शंकरपुर गाँव मे घर में आग लगने से सभी सामान जलकर खाक All the belongings were burnt to ashes due to fire in the house in Shankarpur village

गम्हरिया : प्रखंड के शंकरपुर बस्ती में मंगलवार को एक बंद घर में अचानक आग लग जाने से सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जब देखा तो आग की लपटें बड़ा रूप ले चुका था और पूरे घर में आग लगा हुआ था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने बंद घर के ताले को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही, इसकी सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस की टीम भी आग बुझाने में लोगों की मदद किया। बताया गया है कि वह घर आरती महतो नामक एक विधवा महिला का है जो घर मे ताला लगाकर परिवार सहित कहीं गई हुई थी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन