मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

क्षेत्र से धूमधाम से सरस्वती पूजा आयोजित, कई पंडालों का हुआ उद्घाटन Saraswati Puja organized with great pomp in the area, many pandals inaugurated

लेखक: प्रकाशित:
क्षेत्र से धूमधाम से सरस्वती पूजा आयोजित, कई पंडालों का हुआ उद्घाटन Saraswati Puja organized with great pomp in the area, many pandals inaugurated

गम्हरिया : बिहारी बॉयज क्लब सतवाहिनी की ओर से सरस्वती पूजनोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इससे पूर्व कमेटी की ओर से निर्मित आकर्षक पूजा पंडाल का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित शिक्षाविद सह संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक अमित कुमार ने विधिवत फीता काट कर किया। उन्होंने क्लब के सदस्यों को पूजनोत्सव की बधाई देते हुए तन मन से मां सरस्वती क़ी आराधना कर शिक्षा लेने की अपील किया। इस मौके पर सदस्यों द्वारा पंडाल में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित पर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसके आयोजन में क्लब के रौशन कुमार, सुमित कुमार, पवन सत्यम, विमलेश, मिथिलेश, सूरज, नीतीश, दीपू, सोनू समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इधर, छोटा गम्हरिया पंचायत के सरस्वती पूजा कमेटी, बाल्मीकि ब्वॉयज क्लब के पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सह युवा उद्यमी अग्नि बेसरा ने किया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह उपस्थित हुए। इस मौके पर उमेश प्रसाद,अंचल मिश्रा, सुभाष चन्द्र दुबे, उपेंद्र प्रसाद, आदर्श दुबे, आशीष यादव, पवन कुमार, सोमेन मंडल, अंकित यादव, अमरजीत यादव, विनीत सिंह, हिमांशु प्रसाद, सुधांशु प्रसाद, करण प्रसाद, अजय गुप्ता, अशोक दुबे, शुभम गोप समेत कमेटी के सभी सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन