मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रक चालकों की विभिन्न मांगों को ले राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में आईओसी के संयंत्र प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन Memorandum submitted to the plant manager of IOC under the leadership of Rakeshwar Pandey regarding various demands of truck drivers

लेखक: प्रकाशित:
ट्रक चालकों की विभिन्न मांगों को ले राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में आईओसी के संयंत्र प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन Memorandum submitted to the plant manager of IOC under the leadership of Rakeshwar Pandey regarding various demands of truck drivers

गम्हरिया : इंडेन बोटलिंग प्लांट गम्हरिया के ट्रक व अन्य वाहन चालकों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संयंत्र प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से प्रबंधक के समक्ष ट्रक ड्राइवर एवं खलासी को सरकार द्वारा निर्धारित न्युनतम वेतन देने, चालकों व खलासी को भी पीएफ, ईएसआई एवं वार्षिक बोनस की सुविधा प्रदान करने, रास्ते या प्लांट में दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रूपए का मुआवजा उसके परिवार को देने व स्थायी रूप से विकलांग होने पर 5 लाख रुपए देने,   पेंशन लागू करने तथा कारखाने में ट्रक चालक के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था करने की मांगें रखी गई है। इन मांगों पर अविलम्ब वार्ता कर निर्णय लेते हुए इस संबंध में ट्रांसपोर्टरो को नोटिस निर्गत करने तथा इन मांगो को कड़ाई से लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान यूनियन के उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय आदि भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन