मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरकेएफएल के कर्मचारियों ने एडवेंचर टूर के तहत किया तुमुंग पर्यटन स्थल का भ्रमण RKFL employees visited Tumung tourist place under adventure tour

लेखक: प्रकाशित:
आरकेएफएल के कर्मचारियों ने एडवेंचर टूर के तहत किया तुमुंग पर्यटन स्थल का भ्रमण RKFL employees visited Tumung tourist place under adventure tour

गम्हरिया : साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड कंपनी की ओर से कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय एडवेंचर टूर का आयोजन किया गया। इसके तहत कर्मचारियों को जिले का प्रमुख साहसिक पर्यटन स्थल तुमुंग का भ्रमण कराया गया। इस साहसिक यात्रा में प्लांट एक, तीन और चार के करीब 65 कर्मचारियों ने भाग लिया जिनका नेतृत्व प्लांट एक के एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी कर रहे थे। आयोजित किया गया। राइज एडभेंचर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस यात्रा के दौरान मौजूद प्रशिक्षकों द्वारा कर्मचारियों को वहां की हसीन और खूबसूरत पहाड़ी वादियों के सम्बंध में बताया गया। इस दौरान करीब 150 मीटर ऊंचे पहाड़ों का सैर भी करा कर वहां के विशेषताओं के बावत जानकारी दी गई। साथ ही, पहाड़ों के बीच बने कई गुफाओं के इतिहास भी बताए गए। इस साहसिक यात्रा के रोमांचित पलों का कर्मचारियों ने भी काफी लुत्फ उठाया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन