मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अभा धोबी महासंघ संत गाडगे जयंती पर 23 फरवरी को आयोजित करेगा शोभायात्रा Dhobi Mahasangh will organize a procession on 23rd February on Sant Gadge Jayanti

लेखक: प्रकाशित:
अभा धोबी महासंघ संत गाडगे जयंती पर 23 फरवरी को आयोजित करेगा शोभायात्रा Dhobi Mahasangh will organize a procession on 23rd February on Sant Gadge Jayanti

गम्हरिया : अखिल भारतीय धोबी महासंघ, सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया शाखा की बैठक राजू रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी रविवार, 23 फरवरी को संत गाडगे जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस शोभायात्रा को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि यह शोभा यात्रा गम्हरिया से प्रारंभ होकर आदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान तक जाएगी जहां संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के सदस्य सुरेश बैठा उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक समाज के लोग इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। बैठक में मुख्य रूप से बंटी रजक, राजीव रजक, सूरज रजक, चंदन रजक, सौदागर रजक, राजेंद्र रजक, नित्यानंद रजक, शिवशंकर रजक, संजय रजक, संदेश रजक, उमेश रजक आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन