मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने प्रभारी के समक्ष किया जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी Executive District President of AJSU staked claim for the post of District President in front of the in-charge

लेखक: प्रकाशित:
आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने प्रभारी के समक्ष किया जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी Executive District President of AJSU staked claim for the post of District President in front of the in-charge

गम्हरिया : आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी महेश्वर महतो ने सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी किया है। उन्होंने अपनी दावेदारी के लिए आवेदन पार्टी के केंद्रीय महासचिव व जिला सह प्रभारी हरेलाल महतो को उनके चिलगू  स्थित कार्यालय में मंगलवार को सौंपा। सौंपें गए पत्र में उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा पार्टी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों का उल्लेख किया है। साथ ही झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने का भी जिक्र किया है। इस संबंध में महेश्वर महतो ने बताया कि पिछले चार दशक से झारखंड के आंदोलन से लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति और गरीब गुरुवा के सेवा में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा में गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के समर्थन में पूरी निष्ठा के साथ गठबंधन धर्म को निभाते हुए तन मन धन से काम किया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन