मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिक्षा के साथ चित्रांकन में बच्चो ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन Children showed excellent performance in drawing along with education

लेखक: प्रकाशित:
शिक्षा के साथ चित्रांकन में बच्चो ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन Children showed excellent performance in drawing along with education

पटमदा : शिक्षा के साथ स्कूली बच्चों और क्षेत्र के जिज्ञासु बच्चों के बीच प्रतिभा प्रदर्शन करने के उद्देश्य से वीणा पाणी विद्या मंदिर कटिन के द्वारा बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे कश्मार गांव में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के मुद्दों से जुड़े चित्र बनाने के साथ अपने पसंद के चित्र बनाने को दिया गया था। इस दौरान पटमदा के विभिन्न गांवों से स्कूली बच्चों ने इस चित्रांकन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन दिखाया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों में प्रथम स्थान रिजु तिवारी, द्वितीय स्थान शुभ्रा तिवारी तथा तृतीय स्थान सिद्धार्थ त्रिपाठी ने प्राप्त किया। अतिथियों के हाथों इन सभी को पुरस्कृत किया गया। वही प्रतिभा में हिस्सा लेने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमियों तिवारी, सुभाष तिवारी, कौशिक मिश्रा, प्राचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, शास्त्र ज्ञाता गंगाधर महतो, संस्कृत शिक्षक काजल त्रिपाठी सहित कई ग्रामीण और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन