मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टेलर की ठोकर से बाइक सवार दंपति में पत्नी की मौत, पति घायल Bike riding couple's wife dies, husband injured after being hit by a tailor

लेखक: प्रकाशित:
टेलर की ठोकर से बाइक सवार दंपति में पत्नी की मौत, पति घायल Bike riding couple's wife dies, husband injured after being hit by a tailor

सरायकेला : कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर कोलाबीरा में मंगलवार को तेज रफ्तार टेलर संख्या द्वारा बाईक में ठोकर मार दिए जाने से उसपर सवार सरस्वती देवी (34) नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाईक चला रहा उसका पति कृष्णा तांती गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के आधे घंटे तक पति-पत्नी सड़क पर तड़पते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंच सकी थी। इसी दौरान उक्त सड़क मार्ग से गुजर रहे विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने सरायकेला थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच ठोकर मारने के बाद भाग रहे टेलर को टाटा स्टील के कर्मी अनिल कुमार शर्मा एवं आदित्यपुर के एक पुलिसकर्मी ने कोलाबीरा अंडरग्राउंड ब्रिज के समीप रोका। खुद को घिरता देख टेलर चालक कूदकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल कृष्णा तांती को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया। बताया गया है कि बाईक सवार दंपत्ति सीनी के रेंगुडीह ग्राम के निवासी हैं। वे बाइक से अपनी पत्नी के साथ टाटा से घर जा रहे थे। इसी क्रम में सरायकेला की ओर से आ रहे टेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन