मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदिवासी भूमिज समाज का विददिरि झंडा दिवस 12 फरवरी को, कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई तैयारी बैठक Viddiri Flag Day of Tribal Bhumij Samaj on 12th February, preparation meeting held for the success of the program

लेखक: प्रकाशित:
आदिवासी भूमिज समाज का विददिरि झंडा दिवस 12 फरवरी को, कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई तैयारी बैठक Viddiri Flag Day of Tribal Bhumij Samaj on 12th February, preparation meeting held for the success of the program

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सोहदा गांव स्थित फुटबॉल मैदान में  मंगलवार को आदिवासी भूमिज समाज की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में आगामी 12 फरवरी को आयोजित विददिरि झंडा दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए भोजन व्यवस्था समिति, स्वागत समिति,  सांस्कृतिक टीमों का पंजीयन समिति, मंच संचालन समिति और ऑल ओवर वालंटियर का गठन किया गया। बैठक के बाद आयोजक सिद्धेश्वर सरदार ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 85 लोगों को अलग-अलग काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि विददिरि झंडा दिवस को लेकर आगामी बैठक 10 फरवरी को होगी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी सांस्कृतिक टीमों  को तीन दिन पूर्व अपना टीम और गांव का नाम समिति मे देना होगा। बैठक में आदिवासी भूमिज समाज के सलाहकार समिति सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, विभीषण सरदार, हेमंत भूमिज, सुरेश सरदार, गौरी सरदार, सुभाष सरदार, कालीचरण सिंह, मनमत सिंह, मोनका सिंह, अनिमा सिंह, जयंती सिंह, मिथिला सिंह, लखविंदर सरदार, नेपाल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन