मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

स्टूडियो में फोटो खिंचवाने आए युवक ने मालिक की गोली मारकर हत्या की A young man who came to the studio to get his photo taken shot the owner dead

लेखक: प्रकाशित:
स्टूडियो में फोटो खिंचवाने आए युवक ने मालिक की गोली मारकर हत्या की A young man who came to the studio to get his photo taken shot the owner dead

सरायकेला : जिले के चांडिल स्थित कल्पना स्टूडियो में सोमवार की सुबह फोटो खिंचवाने के बहाने भीतर घुसे बदमाशों ने उसके मालिक दिलीप की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जात है कि युवक बाईक से स्टूडियो आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर भाग निकले। गोली लगने के बाद घायल दिलीप को ईलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां से उसे टीएमएच ले जाने की सलाह दी गई। टीएमएच में चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलसोन गिरूवा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। किस कारण घटना को अंजाम दिया गया इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतक के परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन