मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मकर पर्व पर नूतनडीह में मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को, खेलकूद समेत कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन On the occasion of Makar festival, a get-together was organized in Nutan Dih on Tuesday

लेखक: प्रकाशित:
मकर पर्व पर नूतनडीह में मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को, खेलकूद समेत कई प्रतियोगिता का होगा आयोजन On the occasion of Makar festival, a get-together was organized in Nutan Dih on Tuesday

जादूगोड़ा : मकर पर्व पर जादूगोड़ा स्थित नूतनडीह गांव में मंगलवार को  मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बच्चों व महिलाओं के लिए अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर मैदान सज-धज कर तैयार हो गया है। इस बाबत आदिम निवासी जुआन अखाड़ा नूतनडीह के अध्यक्ष रामेश्वर सरदार ने बताया कि बीते 51 सालों से प्रत्येक वर्ष मकर पर्व के मौके पर भूमिज बहुल नूतनडीह गांव में खेलकूद के साथ-साथ मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार भी बच्चों और महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें पारंपरिक दोना पत्ता बनाना, रस्सी बनाना, पत्तल बनना, बम ब्लास्ट, आटा लाजेश, हड़िया व बैलून फोड, मेढक रेस समेत कई प्रतियोगिताएं रखी गई है। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को अखाड़ा के निदेशक सिदेश्वर सरदार और अध्यक्ष रामेश्वर सरदार के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन