मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हरिश्चंद्र विद्या मंदिर कांड्रा के वार्षिकोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिता शुरूSports competition started on the annual function of Harishchandra Vidya Mandir Kandra

लेखक: प्रकाशित:
हरिश्चंद्र विद्या मंदिर कांड्रा के वार्षिकोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिता शुरूSports competition started on the annual function of Harishchandra Vidya Mandir Kandra

 गम्हरिया : कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा एक से कक्षा दस के छात्र- छात्राओं के लिए क्रमशः 250मी,  200 मी, 150मी और 100 मी दौड़ के अलावा विभिन्न कक्षा की छात्राओं के बीच म्यूजिकल चेयर  प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया जिन्हें कुल बारह ग्रुपों में बांट दिया गया था। बुधवार को कांड्रा एसकेजी मैदान में बच्चों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बताया गया है कि सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी माह सरस्वती पूजा के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक रंजीत श्रीवास्तव, कुमारी तुलसी, कुमारी संजू, मध्य सह उच्च विद्यालय के प्रभारी जेडी महतो, विनोद वार्ष्णेय, डी0 साव, केसी महतो, पीएल महतो आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन