मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रतन गोराई हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ साजिश कर कराई छह हजार में पति की हत्या Police investigated Ratan Gorai murder case, wife conspired with her lover and got her husband murdered for Rs. 6,000

लेखक: प्रकाशित:
रतन गोराई हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ साजिश कर कराई छह हजार में पति की हत्या Police investigated Ratan Gorai murder case, wife conspired with her lover and got her husband murdered for Rs. 6,000

आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने सालडीह बस्ती निवासी रतन गोराई हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी पत्नी पत्नी मेनका गोराई, उसके प्रेमी राजू डे और एक अन्य सहयोगी राहुल उर्फ गोलू तैयारी को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि मृतक की पत्नी मेनका गोराई और उसके प्रेमी राजू डे ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। रतन गोराई उनकी राह का रोड़ा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए छह हजार रुपए में हत्या की योजना बनाई गई। ज्ञात हो कि प्लास्टिक प्रीमियम कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत रतन गोराई विगत 25 जनवरी की शाम से लापता था।कुछ दिन बाद उसका शव भाटिया बस्ती में ओवरब्रिज के नीचे नाले से बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या की गई थी। परिजनों की शिकायत पर आदित्यपुर थाना में इस बावत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी मेनका गोराई, उसके प्रेमी राजू डे (पिता-अनिल डे, चंपाई नगर, आदित्यपुर) और पीएचईडी कॉलोनी निवासी राहुल तिवारी उर्फ गोलू (पिता-उमेश तिवारी) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुखरी (चाकू), गला दबाने में इस्तेमाल भगवा रंग का गमछा, हत्या के समय की गई बियर पार्टी की 6 खाली केन, मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल, दो अन्य मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक (जेएच05डीए/0994) भी बरामद किया है। इस सम्बंध में सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने आदित्यपुर थाना में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का मानसिक उपचार चल रहा था। उसकी पत्नी मेनका गोराई का राजू डे के साथ अवैध संबंध था। इससे पहले भी उसने फुटबॉल मैदान टुसू मेला, चाँदनी चौक और अन्य स्थानों पर पति की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन हर बार वह असफल रही। उसकी हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम ने 24 घन्टे के भीतर इसका खुलासा करने में सफलता पाई। सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित उंक्त टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर, सुरेश राम, विनोद टुडू, सुधांशु कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शमा सुसरी लकड़ा, महिला आरक्षी जाही मुर्मू, आरक्षी नीतिश कुमार पांडेय और शिवशंकर दास सहित कई सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन