मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दो अलग अलग मामलों के छह फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे Six absconding accused from two different cases arrested, sent behind bars

लेखक: प्रकाशित:
दो अलग अलग मामलों के छह फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए सलाखों के पीछे Six absconding accused from two different cases arrested, sent behind bars

आदित्यपुर : जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों के फरार छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एक ओर अपहरण और रंगदारी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। वहीं, बीते 14 मई 2024 को टाटा स्टील गम्हरिया प्लांट के स्क्रैप यार्ड में लोडर ऑपरेटर अभय सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे तीन युवकों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। अपहरण का प्रयास और लूट मामले में गिरफ्त में आए युवकों में गोलू कुमार सिंह, आदर्श कुमार और विकास राय शामिल है जिसके पास से पुलिस ने चार मोबाइल बरामद किया हैं। वही, लोडर ऑपरेटर हत्याकांड मामले में पुलिस ने आकाश मुखी, सुमित मुखी और विकास योगी को गिरफ्तार किया है। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीते 20 जनवरी की रात करीब ग्यारह बजे जोमैटो के डिलीवरी बॉय खकरा सोरेन से औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटो क्लस्टर के समीप तीन- चार युवकों द्वारा मारपीट कर उसकी मोबाइल छीन ली गई थी। साथ ही, उसके फोन से 1800 रुपए जबरन ट्रांसफर कराया गया था। अगले दिन छीने गए मोबाइल के माध्यम से डिलीवरी बॉय के परिवार वालों से 8000 रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी। इस मामले को गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान एवं त्वरित उद्वेदन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। उंक्त टीम के सामूहिक प्रयास से तकनीकी एवं मानवीय सहयोग से इस कांड का उद्वेदन कर दिया गया है। इस मामले के पीड़ित डिलीवरी ब्याय खकरा सोरेन ने भी पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी के प्रयास से न केवल उसके छीने गए मोबाइल मिले बल्कि उनका परिवार जो चिंतित था, अब उन्हें भी तसल्ली मिली है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन