मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन, 1085 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच Block level health fair organized at Community Health Center Gamharia, health checkup of 1085 people done

लेखक: प्रकाशित:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन, 1085 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच Block level health fair organized at Community Health Center Gamharia, health checkup of 1085 people done

गम्हरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया  में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उदघाटन गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी तथा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि इस मेले का प्रमुख उद्देश्य लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से इस मेले से लाभ उठाने की अपील किया।

इस दौरान कुल 22 स्टॉल लगाए गए थे जिसमे मातृत्व, टीकाकरण, आंख, कान, कुष्ठ, टीबी, एमसीडी, मातृत्व, मलेरिया, फाइलेरिया, नाक, कान, दांत आदि का जांच किया गया।  मेले में कुल 1085 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही, 45 लोगों का आयुष्मान कार्ड और 33 लोगों का आयुष कार्ड बनाया गया। इस मौके पर कई फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण भी किया गया। इस चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 बसन्त कुमार, डॉ0 दिलीप कुमार, डीपीएम निर्मल दास, बीपीएम प्रमोद कुमार, बीएएम रवि कुमार, प्रधान लिपिक सत्येंद्र कुमार, मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार समेत सभी एएनएम, साहिया व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन