मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ का पारिवारिक मिलन सह वनभोज समारोह आयोजित Ramakrishna Forgings Workers Union organized a family reunion cum picnic function

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ का पारिवारिक मिलन सह वनभोज समारोह आयोजित Ramakrishna Forgings Workers Union organized a family reunion cum picnic function

गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से गम्हरिया के गौरी घाट नदी तट पर वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनियन की संगठन मजबूती समेत अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सभी कर्मचारियों व उनके परिवारों को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। साथ ही, नए सदस्यों का परिचय भी होता है। इस दौरान संगठन को विस्तार करने, संघ की ओर से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने आदि का निर्णय लिया गया। समारोह को उपाध्यक्ष दिनेश राम, महासचिव तारकेश्वर यादव आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उन प्रतियोगिताओं के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत मे कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर यूनियन के सदस्य शैलेन्द्र सिंह, नवल झा, मुंशी यादव के अलावा अशोक शर्मा, प्रणव गोस्वामी, मुकुंद महतो, दिवाकर महतो, विक्रम प्रधान, महंत यादव, कुशध्वज प्रमाणिक समेत काफी संख्या में कामगार व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन