मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पटमदा में मत्स्य विभाग का जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न District level workshop of Fisheries Department concluded in Patmda

लेखक: प्रकाशित:
पटमदा में मत्स्य विभाग का जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न District level workshop of Fisheries Department concluded in Patmda

पटमदा : पटमदा प्रखंड के बिडरा पंचायत अंतर्गत ग्राम संसद भवन में सोमवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार मत्स्य निदेशालय झारखंड, रांची द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यशाला मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र शालीमार रांची धुर्वा की ओर से आयोजन किया गया। इस मौके पर मत्स्य विभाग के मत्स्य बीज उत्पादकों के साथ समीक्षा किया गया। मत्स्य बीज उत्पादकों को संबोधित करते हुए उप मत्स्य निदेशक मरियम मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन कर आर्थिक स्थिति में सुधार लाएं। मत्स्य विभाग से जुड़कर अन्य लोगों को भी जोड़कर लाभ दिलाएं और इससे अपनी आमदनी भी बढ़ाएं।सहायक मत्स्य निदेशक प्रभा निर्मला मिंज ने कहा कि सरकार के द्वारा मत्स्य पालन के लिए कई अवसर देकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिला मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि मत्स्य विभाग के द्वारा कृषकों को कई प्रकार के लाभ देकर मत्स्य पालन से जोड़ने का प्रयास जारी है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बने जलाशयों का उपयोग सही ढंग से हो। उन्होंने उपस्थित लाभुको को जल संचय के प्रति भी जागरूक किया ताकि भू- गर्भ जलस्तर बढे और तालाबों में भी सालों भर पानी ठहरे जिससे मत्स्य पालन में बढ़ोतरी हो। जिला स्तरीय कार्यशाला में उप मत्स्य निदेशक मरियम मुर्मू, सहायक मत्स्य निदेशक प्रभा निर्मला मिंज, जिला मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना,
एलडीएम संतोष कुमार, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, मत्स्य विभाग के स्वपन कैवर्त, बीओआई शाखा प्रबंधक आरती माझी, बीज उत्पादक घाटशिला अमूल्य रतन मंडल और बोड़ाम के रवि भुईया ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के मत्स्य बीज उत्पादक शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन