मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर का पिकनिक सह मिलन समारोह डोबो सतनाला डैम में आयोजित Picnic cum get-together function of Photographer Association of Jamshedpur organized at Dobo Satnala Dam

लेखक: प्रकाशित:
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर का पिकनिक सह मिलन समारोह डोबो सतनाला डैम में आयोजित Picnic cum get-together function of Photographer Association of Jamshedpur organized at Dobo Satnala Dam
गम्हरिया : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से डोबो सतनाला डैम में स्थापना दिवस के अवसर पर पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में संस्था के करीब 130 सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक केशरी ने किया। इस मौके पर सदस्यों की एकजुटता और सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया। समारोह को एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परमजीत कुमार, सचिव रुपेश कुमार, संयुक्त सचिव सरदार दलजीत सिंह आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार, सह कोषाध्यक्ष शिवशंकर गोराई, कार्यकारिणी सदस्य हरि नारायण प्रसाद, विनय कुमार, राजेश प्रसाद, रवि कुशवाहा, सरदार रणजीत सिंह गाबरी समेत झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन के बोकारो व रांची जिला कई पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह के आयोजन में संस्था के संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार, विमलेश सिंह, मुकेश प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, टी. सुभाष आदि ने सक्रिय योगदान दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन