मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गुवा गोलीकांड शहीदों की तर्ज पर खरसावां शहीदों के परिजनों को मिलेगी नौकरी- हेमंत सोरेन On the lines of the martyrs of Guwa firing incident, the family members of Kharsawan martyrs will get jobs- Hemant Soren

लेखक: प्रकाशित:
गुवा गोलीकांड शहीदों की तर्ज पर खरसावां शहीदों के परिजनों को मिलेगी नौकरी- हेमंत सोरेन On the lines of the martyrs of Guwa firing incident, the family members of Kharsawan martyrs will get jobs- Hemant Soren



सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गुवा गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों के परिजनों को चिन्हित कर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड को 77 वर्ष बीत चुके हैं। इस ऐतिहासिक घटना के शहीदों के परिजनों को सम्मान और रोजगार देने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय यह घटना लोगों की जागरूकता और अधिकारों के लिए लड़ने की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा से जागरूक और प्रकृति के साथ जुड़ा रहा है। अगर विश्व झारखंड के आदिवासी समाज के जीवनशैली का अनुसरण करता तो कोरोना जैसी महामारी का प्रभाव इतना बड़ा नहीं होता। झारखंडियों ने अपने सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी।




शहीद स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने खरसावां शहीद स्थल का निरीक्षण किया और जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को इस स्थल का सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां हरे-भरे पेड़-पौधे लगाए जाएं और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, विधायक सविता महतो, दशरथ गागराई, सुखराम हेम्ब्रम, झामुमो नेता गणेश महाली, गणेश चौधरी, लक्ष्मण टुडू, मोहन कर्मकार समेत कई झामुमो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन