मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

माइंस खुलने की आस में पूर्व कर्मचारी हुए एकजुट, बंद पड़ी राखा ताम्र माइंस के पूर्व कर्मचारियों ने बकाया राशि भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन Former employees united in the hope of opening of mines, former employees of closed Rakha Copper Mines protested for payment of outstanding amount

लेखक: प्रकाशित:
माइंस खुलने की आस में पूर्व कर्मचारी हुए एकजुट, बंद पड़ी राखा ताम्र माइंस के पूर्व कर्मचारियों ने बकाया राशि भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन Former employees united in the hope of opening of mines, former employees of closed Rakha Copper Mines protested for payment of outstanding amount

जादूगोड़ा : बीते 24 सालों से बंद पड़ी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड  की जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर की  ताम्र खदान के दोबारा चालू होने की आस में कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने  हीरालाल साव व सनातन भक्त की अगुवाई में लंबित मांगों को लेकर  राखा प्लांट आवासीय कॉलोनी में प्रदर्शन किया तथा त्रिपक्षीय वार्ता के बाद ही माइंस को खोले जाने की मांग की ताकि पूर्व कर्मचारियों व उसके आश्रितों को नौकरी में प्राथमिकता मिल सके। गौरतलब है कि बीते वर्ष 2001 से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबा की कीमत में आई गिरावट के बाद इस माइंस को बंद कर दिया गया था जिससे यहां कार्यरत 978 कर्मचारियों समेत अधिकारियों की नौकरी चली गई थी। इधर, बीते दिनों केंद्रीय खान मंत्री किशन रेडी की अध्यक्षता में  हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड व साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के बीच 2700 करोड़ निवेश को लेकर हुए एमओयू के बाद दोबारा माइंस खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस माइंस के खुलने की खबर के बाद पूर्व कर्मचारियों ने माइंस खुलने का स्वागत किया है। वहीं, त्रिपक्षीय वार्ता कर उनकी मांगों को सुलझाने का आग्रह किया है। इस प्रदर्शन में सनातन भक्त, हीरा लाल साव, सुरजीत कुमार साव, प्रधान सोरेन, बसंती धीर, मंगल मुर्मू, नारायण चंद्र दास, विजय कुमार भक्त समेत काफी संख्या ने कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन