मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छोटा गम्हरिया में सरकारी नाला का अतिक्रमण कर चाहरदीवारी का निर्माण, जेकेएलएम नेताओं ने सीओ से की शिकायत Construction of boundary wall by encroaching government drain in Chhota Gamharia, JKLM leaders complained to CO

लेखक: प्रकाशित:

गम्हरिया : दो निजी कंपनियों द्वारा  छोटा गम्हरिया के झुडिया स्थित सरकारी नाले का अतिक्रमण किए जाने की शिकायत गम्हरिया अंचलाधिकारी से की गई है। इस मामले को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष  गोपाल चंद्र महतो के नेतृत्व में अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उंक्त नाले को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गई है। बताया गया है कि दोनों कंपनियां के द्वारा सरकारी नाले को अतिक्रमण कर कंपनी का चाहरदिवारी का निर्माण करा दिया गया है और उससे होकर केमिकल युक्त गंदा पानी का बहाव किया जा रहा है जिससे आसपास का कृषियुक्त भूमि बंजर हो रहा है। क्योंकि उंक्त केमिकलयुक्त पानी से कृषि पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग किया है। इस दौरान उनके साथ जेएलकेएम नेता अभिषेक वर्मा भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन