मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और फ्यूजी फिल्म्स द्वारा सिनेमैटिक वर्कशॉप का आयोजन Cinematic workshop organized by Photographers Association of Jamshedpur and Fuji Films

लेखक: प्रकाशित:
फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और फ्यूजी फिल्म्स द्वारा सिनेमैटिक वर्कशॉप का आयोजन Cinematic workshop organized by Photographers Association of Jamshedpur and Fuji Films

जमशेदपुर :  फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और फ्यूजी फिल्म्स के संयुक्त तत्वावधान में सिनेमैटिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमे गुजरात के प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर गौतम बरिया ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। इस वर्कशॉप में जमशेदपुर और आसपास के शहरों से लगभग 105 फोटोग्राफरों ने भाग लिया। इस वर्कशॉप में उन्हें सिनेमैटिक वीडियो निर्माण और पोस्ट-प्रोसेसिंग की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमजीत कुमार ने किया। यह कार्यक्रम सरदार दलजीत सिंह की देखरेख में किया गया। संस्थापक सदस्य रुपेश कुमार, मुकेश प्रसाद, महेश कुमार, उज्जवल दत्त, बाबूलाल प्रसाद, अभिमन्यु कुमार आदि ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस वर्कशॉप ने फोटोग्राफरों की तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाया और सिनेमैटोग्राफी में नए अवसरों के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन