मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने पटमदा और बोड़ाम में लगाया विशेष पशु चिकित्सा शिविर Animal Husbandry Department organized special veterinary camps in Patmda and Bodam

लेखक: प्रकाशित:
पशुपालन विभाग ने पटमदा और बोड़ाम में लगाया विशेष पशु चिकित्सा शिविर Animal Husbandry Department organized special veterinary camps in Patmda and Bodam
पटमदा : पटमदा के पटमदा बस्ती और बोड़ाम के चामटा बस्ती में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश पर पंचायत स्तर पर द्वितीय चरण में विशेष शिविर लगाकर ग्रामीण किसानों के पशुओं को चिकित्सा का निशुल्क लाभ दिया गया। जानकारी देते हुए डॉ0 कुंदन कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा विशेष शिविर लगाकर निःशुल्क पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। वही सरकार के द्वारा संचालित मोबाईल पशु अस्पताल का लाभ भी मिल रहा हैं। इस दौरान पटमदा शिविर में जिला पशुपालन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, डॉ0 अंबुज कुमार, बोड़ाम में डॉ0 कुंदन कुमार, तकनीकी सहायक संजीव कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार, मोतीलाल मुंडा, शक्तिपद,गंगाधर, पदलोचन, महेश्वर आदि उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन